पासवर्ड प्रबंधन - पासवर्ड बनाना और अनुरक्षण पासवर्ड
किसी के साथ सांझा करना असुरक्षित है। अपना पासवर्ड किसी को न बताएं। केवल निर्धारित स्थान पर ही अपना प्रयोक्ता आईडी और और पासवर्ड भरें - जैसा आप सामान्यतः करते हैं। सामान्य से कुछ भी अलग होने की स्थिति में, जानकारी देने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी को चोरी करने का प्रयास तो नहीं है। ई-मेल द्वारा प्राप्त किसी एक हाइपरलिंक (hyperlink) पर क्लिक करने पर पॉप-अप (pop up) के रूप में सामने दिखाई देने वाले किसी भी पृष्ठ पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड न दें। यह सुनिश्चित करने के पश्चात कि खुलने वाला पृष्ठ वास्तविक सेवा प्रदाता से है, address bar पर URL टाइप करके सेवा के लिए लॉगऑन करना बेहतर है। सूचना-कूटांकन (इनक्रिपशन) के बिना पासवर्ड को किसी फाइल अथवा किसी कंप्यूटर सिस्टम (पाम पाईलट अथवा मिलते-जुलते उपकरण) में न रखें। कम से कम प्रत्येक 90 (नब्बे) दिन में अपना पासवर्ड बदलें। यूनिक कैरेक्टर (विशेष अक्षरांक) : एक स्वीकार्य पासवर्ड में कम से कम पाँच (5) विविध कैरेक्टर होने चाहिए। कैरेक्टरों को दोहराने से उलटे-सीधे एक समान वाले शब्द बन सकते हैं और जिसे आसानी से सुलझाया (क्रैक) जा सकता है। कैरेक्टर टाइप : एक स्वीकार्य पासवर्ड में कम से कम तीन (3) विविध टाइप के कैरेक्टर होने चाहिए -- अपर केस, लोअर केस, संख्या, विराम चिह्न आदि। विभिन्न कैरेक्टर सेट के नमूनों से बने पासवर्ड को सुलझाना (क्रैक करना) मुश्किल है। लॉंग अल्फ़ा सिक्यूएंस (अधिवर्ण क्रम): एक स्वीकार्य पासवर्ड में तीन कैरेक्टर से ज्यादा अक्षर क्रम(अल्फाबेटिक सिक्युएंस) नहीं होना चाहिए। लोंग डिजिट सिक्युएंस (अधिसंख्यक क्रम) : एक स्वीकार्य पासवर्ड में दो कैरेक्टर से ज्यादा डिजिट सिक्युएंस नहीं होने चाहिए। निषिद्ध कैरेक्टर : कुछ ऐसे कैरेक्टर हैं जिनका प्रयोग पासवर्ड में करने पर असुविधा हो सकती है - 'डिलीट' उसी प्रकार का एक कैरेक्टर है। अपना पासवर्ड लिखना : किसी भी व्यक्ति को कभी भी अपना पासवर्ड लिखकर नहीं रखना चाहिए। लिखा हुआ पासवर्ड किसी को भी मिल सकता है। पासवर्ड ऐसा बनाए जो दूसरों के लिए अंदाजा लगाना अथवा क्रैक करना कठिन हो परंतु आपके लिए स्मरण करना और याद रखना आसान हो। पासवर्ड निम्नलिखित में से नहीं होना चाहिए : शब्दकोश के शब्द (विदेशी एवं तकनीकी शब्दकोशों को मिलाकर) किसी व्यक्ति अथवा वस्तु का नाम, स्थान ,सर्वनाम, फोन नंबर अथवा वाहन नंबर की-बोर्ड पर अक्षरों की सरल शैली की भांति उपरोक्त में से कोई भी विलोम अथवा श्रृंखला एक अच्छा पासवर्ड बनाने का एक तरीका है अपना ऐकरॉनिम (acronym) बनाना। अपने कंप्यूटर को अपना पासवर्ड याद रखने न दें। अपने कंप्यूटर/ब्राउज़र द्वारा प्रदत्त auto complete विकल्प का चयन न करें। यथासंभव किसी संवेदनशील सेवा का उपयोग करने के लिए एक अविश्वसनीय सिस्टम का प्रयोग न करें। यदि आपको करना ही पड़े, तो तत्पश्चात तत्काल एक विश्वसनीय सिस्टम से पहली बार में ही अपना पासवर्ड बदल दें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें